शामली

पॉक्सो एक्ट और बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। शहर के श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में मंगलवार को छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट-2012 और बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। विद्यार्थियों को गुड टच और बैड टच के बारे में व्यवहारिक जानकारी देते हुए किसी भी असहज स्थिति में बिना डरे अभिभावकों या शिक्षकों को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यशाला में स्काउट प्रभारी अनिल कुमार कश्यप ने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कानून के तहत 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों को संरक्षण प्रदान किया जाता है। विद्यार्थियों को शारीरिक सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार की प्रताड़ना अथवा गलत व्यवहार होने पर चुप न रहने की सलाह दी गई।

नीतू अग्रवाल ने गुड टच और बैड टच के बीच अंतर व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति का व्यवहार असहज लगे तो बच्चे को घबराने के बजाय तुरंत माता-पिता, शिक्षक या किसी विश्वसनीय व्यक्ति को इसकी जानकारी देनी चाहिए। विद्यार्थियों को आपात स्थिति में 1098 या 112 पर सहायता लेने की जानकारी भी दी गई। कार्यशाला में सतीश आत्रेय, रामनाथ, साकेत निर्वाल, सचिन संगल, छवि शर्मा, ज्योति तायल, सारिका गर्ग, कीर्ति गर्ग आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button