साहेबगंज
धनजोरी-सिंगा में झामुमो का जनसंवाद,सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड अंतर्गत झामुमो प्रखंड कमेटी ने धनजोरी और सिंगा गांव में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया।इस दौरान पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर ग्रामीणों से चर्चा की।प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है।मंइयां सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन और अबुआ आवास जैसी योजनाएं ग्रामीणों के जीवन में बदलाव ला रही हैं।उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही सबसे बड़ी ताकत है।हर गांव,हर घर तक पहुंचकर समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जाएगा।सरकार की हर योजना को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सब की प्राथमिकता है।वही मौके पर प्रखंड सचिव मुजीबुर्रहमान, सुनीराम हांसदा, लखीराम हेंब्रम,शमीम अंसारी,गुंजन सिंघानिया,पुसा टुडू सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।



