साहेबगंज
जिला आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित
धान अधिप्राप्ति के लिए01अक्टूबर से किसानों का पंजीकरण प्रारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
साहिबगंज जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में आज कार्यालय प्रकोष्ठ में आपूर्ति विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान उपायुक्त ने धान अधिप्राप्ति योजना की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आगामी 01अक्टूबर 2026 से किसानों के पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए,उन्होंने धान अधिप्राप्ति से संबंधित सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा का निर्देश दिया।आगे उपायुक्त ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में निर्माणाधीन 1000 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदामों की स्थिति की समीक्षा की, उन्होंने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे निर्माणाधीन गोदामों की गुणवत्ता की नियमित रूप से निगरानी करें।साथ ही,साहिबगंज एवं राजमहल अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्माणाधीन गोदामों की गुणवत्ता की जांच कर आगामी बैठक में जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। पुराने गोदामों की मरम्मत में भी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा नए गोदामों के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा गया।आपूर्ति विभाग की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने जिले में राशन कार्ड डिलीशन की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा अब तक किए गए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।उन्होंने शेष लाभुकों के डिलीशन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए,साथ ही पात्र लाभुकों को समयबद्ध रूप से राशन सुविधा से जोड़ने तथा यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी योग्य परिवार खाद्य सुरक्षा योजना के लाभ से वंचित न रहे।उपायुक्त ने भंडारण क्षमता,राशन वितरण व्यवस्था एवं निगरानी तंत्र को और अधिक सुदृढ़ करने तथा सभी कार्यों में पारदर्शिता एवं तत्परता बनाए रखने का निर्देश दिया।वही इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी अमर जॉन आइन्द,सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी,विभिन्न प्रखंडों के गोदाम प्रबंधक संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।



