बाबूलाल मरांडी सहित मध्य प्रदेश से आए30सदस्यी इन्फ्लुएंसर्स ने मोदी सरकार के विकास कार्यों का जायजा लिया

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी गुरुवार को साहिबगंज पहुंचे।जहां उनका भव्य स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया।वही सेवा संकल्प अभियान विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भाजपा मध्य प्रदेश से आए30सदस्यी इन्फ्लुएंसर्स की टीम जिसमें चार महिला ओर26पुरुष की टीम का भी स्वागत अभिनन्द किया।सबसे पहले सिदो कान्हु के जन्मस्थली भोगनाडीह पहुंचकर सिदो कान्हु चांद भैरव फूलों झानो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ओर वंशजों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।आगे जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से सभी का स्वागत किया,वही बरहरवा में सेवा संकल्प कार्यक्रम में शामिल हुए।वही विश्व प्रसिद्ध कन्हैया स्थान पहुंचकर दर्शन पूजन किया,इसके बाद मल्टी मॉडल बंदरगाह निरीक्षण किया और शाम में मुक्तेश्वरधाम नमामि गंगा घाट में गंगा आरती में शामिल हुए।वही शुक्रवार की सुबह लगभग8बजे साहिबगंज मनिहारी निर्माणाधीन गंगा पुल का जायजा लेंगे।वही मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश तिवारी रामानंद साह,मंडल मुर्मू,प्रेमलाल मंडल उर्फ मंटा मंडल,मनोज यादव,चांदनी देवी, चंद्रभान शर्मा,सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



