बरेली

गणेश पूजन के साथ प्रारंभ हुई कृष्ण  लीला एवं नंद उत्सव

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल रजिस्टर्ड बरेली के तत्वाधान में रासलीला और भक्त लीला के कार्यक्रम में प्रथम दिवस प्रातः 10:30 बजे भगवान गणेश का पूजन पांच ब्राह्मणों के मंत्र उच्चारण के बीच हुआ। मुख्य यजमान अतुल भारद्वाज कमेटी के सदस्यों ने किया। वृंदावन से पधारे स्वामी देवकीनंदन ने आज कृष्ण जन्मोत्सव एवं नन्दोत्सव की लीला का मंचन किया।
स्वामी ने बताया नंद के घर जब कन्हैया को रात में ही वासुदेव यशोदा मैया के बराबर में लिटा कर चले गए और प्रातः जब ब्रज वासियों को पता लगा के नंद के घर लाला का जन्म हुआ है, तब खूब धूमधाम से उत्सव मनाया गया। मिठाइयां बांटी गईं, नंद बाबा ने धन, दौलत, हीरे, जवाहरात लुटाए और गायों का दान किया। स्वामी ने बताया भगवान के 24 अवतार हैं। इनमें से 10 अवतार मुख्य हैं। एक बार यशोदा मैया ने कन्हैया से कहा लाला जमुना किनारे खेलने मत जइयो वहां झाऊ में आऊ बैठो है, तब कन्हैया ने कहा री मैया तू मोको क्यों डरा रही है मैं 10 अवतार धारण किए हूं। मइया मो को कभी भी झाऊ में आऊ नाए दिखे। मां ने कहा लाला कौन से 10 अवतार लिए तूने अपनी मैया को दर्शन नहीं कराएगा, तब भगवान ने अपने दशावतार के दर्शन मैया को कराए। जिसमें पहले मत्स्य, कर्म, वराह, नर्सिंग, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध और अंत में कल्कि अवतार के दर्शन करवाए।
मीडिया प्रभारी कैलाश चंद शर्मा ने बताया पंडाल को भव्य रूप से गुब्बारों द्वारा सजाया गया। टॉफी, बिस्किट, खिलौने और अन्य सामान वितरण किया गया। आज लीला के मुख्य यजमान महावीर शरण अग्रवाल, अनुपम कपूर, मोहन गुप्ता, मनीष शर्मा, प्रवीण अग्रवाल, मनोज कुमार के साथ ही विकास चंद शर्मा, नवीन गोयल, प्रेम शंकर अग्रवाल, अरविंद गोयल, निरंकार ओबरॉय, सत्य प्रकाश ओबरॉय, कृष्ण अग्रवाल, संजय अग्रवाल, नरसिंह मोदी, अभिषेक गौड़ के साथ ही बहुत से भक्त लीला में उपस्थित रहे। रासलीला रोजाना 8 अक्टूबर तक शाम 6 से 9:30 बजे तक चलेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button