साहेबगंज

सकरीगली-महाराजपुर के बीच तटबंध पुनर्बहाली युद्धस्तर पर,डीआरएम ने किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को मालदा टाउन- साहिबगंज खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर रेल आधारभूत संरचना की समीक्षा की।इसके बाद उन्होंने साहिबगंज-बरहरवा खंड में सकरीगली और महाराजपुर स्टेशनों के बीच चल रहे तटबंध पुनर्बहाली कार्य का निरीक्षण किया।डीआरएम ने प्रगति की समीक्षा की और कर्मियों व श्रमिकों के प्रयासों की सराहना की।आगे तटबंध को मजबूत करने और मिट्टी कटाव रोकने के लिए नदी किनारे तार-जाल में पैक बोल्डर लगाए जा रहे हैं।वही कार्य में तेजी के लिए रेलकर्मी और मजदूर24घंटे जुटे हैं।स्थल पर प्रकाश व्यवस्था,पेयजल, प्राथमिक उपचार,मोबाइल चार्जिंग और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम की व्यवस्था की गई है,जहां सुरक्षा के लिए आरपीएफ जवान तैनात हैं।वहीं डीआरएम ने बताया कि मालदा मंडल यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य जल्द पूरा करने में जुटा है,जिससे डाउनलाइन में जल्द से जल्द सुचारू रूप से परिचालक चालू हो सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button