पाकुड़

महात्मा गांधी जयंती पर पाकुड़ मंडल कारा में जेल अदालत सह मेडिकल कैंप का आयोजन

Jail Adalat-cum-Medical Camp organized at Pakur Divisional Jail on Mahatma Gandhi Jayanti.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), पाकुड़ के तत्वावधान में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर पाकुड़ मंडल कारा में जेल अदालत सह मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ कुमार क्रांति प्रसाद के निर्देश पर किया गया। डालसा सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में बंदियों को कानूनी सहायता और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत डालसा सचिव रूपा बंदना किरो, डीएसपी मुख्यालय उज्ज्वल कुमार साहा, डॉ. एसके झा, एलएडीसीएस डिप्टी चीफ मो. नुकुमुद्दीन शेख, संजीव कुमार मंडल, एलएडीसीएस सहायक अजफर हुसैन विश्वास एवं जेल प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। डालसा सचिव रूपा बंदना किरो ने बंदियों को निःशुल्क कानूनी सहायता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्ली बार्गेनिंग के महत्व और इसकी प्रक्रिया के बारे में बताते हुए कहा कि कानून के प्रावधानों के अंतर्गत पात्र मामलों में स्वेच्छा से दोष स्वीकार करने पर बंदियों को विभिन्न कानूनी लाभ मिल सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्ली बार्गेनिंग से पात्र मामलों में वाद का शीघ्र निपटारा, समय की बचत तथा कुछ परिस्थितियों में सजा में राहत और जल्द रिहाई की संभावना बन सकती है। डीएसपी मुख्यालय उज्ज्वल कुमार साहा ने भी बंदियों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों एवं विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। इस दौरान बंदियों को बताया गया कि प्ली बार्गेनिंग किन मामलों में लागू होती है और इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया क्या है। साथ ही डालसा के माध्यम से उपलब्ध निःशुल्क कानूनी सहायता और जमानत से संबंधित प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के तहत मंडल कारा परिसर में मेडिकल कैंप भी लगाया गया। मेडिकल टीम ने बंदियों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच की। आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दी गई। मौके पर डालसा कर्मियों के अलावा जेल प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं मेडिकल टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button