Uncategorized

अनुपमा (सबकी सहेली) के नवें अंक का विमोचन, ‘नई शुरुआत- मेरे सपने, मेरी उड़ान’ विशेषांक में संघर्ष, सफलता और आत्मनिर्भरता की कहानियाँ

Launch of the ninth issue of *Anupama* (Everyone's Friend); the special edition—‘A New Beginning: My Dreams, My Flight’—features stories of struggle, success, and self-reliance.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
सुशी सक्सेना। लेखकों की आवाज़ और सशक्तिकरण को समर्पित पत्रिका ‘अनुपमा (सबकी सहेली)’ का नवां अंक ‘नई शुरुआत- मेरे सपने, मेरी उड़ान’ विशेषांक के रूप में प्रकाशित हुआ है। इस विशेषांक में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के संघर्ष, सफलता, आत्मनिर्भरता और अपने सपनों को पूरा करने के प्रयासों की प्रेरणादायक कहानियों को स्थान दिया गया है। विशेषांक के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से व्यक्ति अपने सपनों की दिशा में आगे बढ़ सकता है। अंक में करियर, शिक्षा, उद्यमिता और सामाजिक बदलाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता दी गई है। पत्रिका के संपादक मंडल के अनुसार, ‘अनुपमा (सबकी सहेली)’ अपने पिछले नौ अंकों से नए साहित्यकारों और रचनाकारों को मंच उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है, जहां वे अपने अनुभव, विचार और भावनाएं साझा कर सकें। पत्रिका का उद्देश्य अलग-अलग पृष्ठभूमि के रचनाकारों को एक साझा मंच देना और साहित्यिक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना है। पत्रिका में नए और अनुभवी, छोटे-बड़े तथा देश-विदेश के रचनाकारों को अपनी लेखनी प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाता है। रचनाकारों को उनके योगदान के लिए सम्मान-पत्र से सम्मानित किए जाने की भी व्यवस्था है। ‘नई शुरुआत: मेरे सपने, मेरी उड़ान’ विशेषांक को लेकर पाठकों में उत्साह देखा जा रहा है। पत्रिका के अनुसार, यह अंक केवल प्रेरक अनुभवों और जानकारी तक सीमित नहीं है, बल्कि पाठकों को कठिन परिस्थितियों में निराश न होकर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का प्रयास भी करता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button