भरत पुर
भुसावर में विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजित
21 रक्तवीरों ने रक्तदान कर दिया मानवता परिचय

कृषि महाविद्यालय की छात्रा गायत्री शर्मा ने भी किया रक्तदान
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर शहर में स्थित स्वतंत्रता सेनानी केहरीसिंह पाण्डेय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज 2 अक्टूबर को विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जहां भुसावर सहित उपखण्ड क्षेत्र के ग्रामीण परिक्षेत्र के 21 युवाओं और युवती ने बढ़ चढ़कर उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए अपने रक्त का दान करते हुए पुण्य की भागीदारी निभाई। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा प्रभारी डॉ0 दीपक शर्मा के निर्देशन में आयोजित हुए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 21 रक्तबीरों ने रक्त का दान किया गया जहां उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए हौसला बढ़ाया गया। वहीं रक्तदान शिविर का शुभारंभ उपखण्ड अधिकारी राधेश्याम मीणा द्वारा किया गया। रक्तदान शिविर में कृषि कॉलेज की छात्रा गायत्री शर्मा ने भी रक्तदान करते हुए मानवता का परिचय दिया।विकसित भारत अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित हुए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में वीरेंद्र शर्मा, देवव्रत आर्य, हजारीलाल, नर्सिंग आफिसर चन्द्रशेखर पाण्डेय, अनिल सोनी,कुलदीप आदि सहित एलटी प्रेमसिंह, अनुज देशवाल और अटेण्ड दुष्यन्त सैनी के आलावा कई अन्य स्टाफ मौजूद रहा, जिन्होंने रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का रक्त को भरतपुर ब्लड बैंक में भेजा गया। और वहीं रक्तदान शिविर में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शशिकान्त शर्मा, रक्तकोष फाउन्डेशन, कृषि महाविद्यालय, मुस्कान एक पहल संस्था, भारत विकास परिषद, अपनाघर सेवा समिति आदि संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अपना सहयोग प्रदान करते हुए रक्तदान शिविर के आयोजन को सफल बनाया। और रक्तदान के संकल्प को दोहराते हुए रक्तदान महादान है इससे जीवन की महत्वपूर्ण कड़ी बताया।


