बुलंदशहर
सम्भावित विधायक प्रत्याशी पिन्टू चौधरी, ने गांव-गांव जा कर बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शिकारपुर : विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही है समाजवादी पार्टी के सम्भावित विधायक प्रत्याशी पिन्टू चौधरी, ने अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों का तूफानी दौरा किया और एक व्यापक जनसम्पर्क अभियान चलाया अभियान के दौरान पिन्टू चौधरी, ने गांव-गांव जा कर बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और स्थानीय जनता से समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी बुनियादी समस्याओं को सुना और आश्वस्त किया कि वे क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ उठाएंगे साइकिल और पैदल मार्च के जरिए गलियों में पहुंचे सपा नेता का पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जगह-जगह फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे जिससे क्षेत्र में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है पिन्टू चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की जनता इस बार बदलाव के मूड में है और उन्हें जनता का भरपूर समर्थन और प्यार मिल रहा है ।


