कैराना
सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
शनिवार शाम करीब चार बजे सहारनपुर जनपद के गांव हमजागढ़ निवासी सादी (60) बाइक से कैराना की ओर आ रहे थे। तभी पानीपत बाईपास पर पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिस कारण वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



