हजारीबाग
जी.एम संध्याकालीन महाविद्यालय में एन.सी.सी यूनिट उद्घाटन समारोह का आयोजन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग जी.एम संध्याकालीन महाविद्यालय परिसर में एन.सी.सी यूनिट का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेशनल कैडेट कोर (एन.सी.सी) झारखंड 22 बटालियन के कर्नल आर.के.रवि तथा विशिष्ठ अतिथि जी.एम ग्रुप ऑफ कॉलेज के डायरेक्टर शम्भू कुमार ,जी.एम संध्याकालीन महाविद्यालय के प्राचार्य विनय कुमार, सुबेदार मेजर यादवेन्द्र सिंह, सुबेदार बलविंदर सिंह जी.सी.आई. कुसुम कुमारी थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम महाविद्यालय के शिक्षक एवं अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। स्वागत भाषण महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक रंजन कुमार ने दिया कहा उन्होंने कहा कि आज हमारे संस्थान के लिए अत्यंत खुशी और गौरव का अवसर है कि हमारे महाविद्यालय में एन.सी.सी यूनिट का उद्घाटन किया जा रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य विनय कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर केवल एक संगठन नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, देशभक्ति, आत्मविश्वास और सेवा की भावना विकसित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। विशिष्ठ अतिथि जी.एम ग्रुप ऑफ कॉलेज के डायरेक्टर शम्भू कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एन.सी.सी का मुख्य उद्देश्य युवाओं को जिम्मेदार, अनुशासित और राष्ट्र के प्रति समर्पित नागरिक बनाना है। एन.सी.सी के माध्यम से विद्यार्थियों को शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, नेतृत्व, टीम भावना, आपदा प्रबंधन तथा सामाजिक सेवा जैसी गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलता है। नेशनल कैडेट कोर (एन.सी.सी) के कर्नल आर.के.रवि कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एन.सी.सी की एक प्रसिद्ध भावना है “Unity and Discipline” अर्थात “एकता और अनुशासन”। यह संदेश विद्यार्थियों को अपने जीवन में अनुशासन और एकता का महत्व समझाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि एन.सी.सी करने से जो सर्टिफिकेट मिलेगा उन सर्टिफिकेट की बहुत अहमियत है । किसी भी हायर एजुकेशन के लिए आप जब अप्लाई करते हैं तो आपको बोनस प्वाइंट्स मिलते हैं तथा आप किसी जॉब के लिए अप्लाई करते हैं चाहे गवर्नमेंट जॉब हो या प्राइवेट जॉब आपका सिलेक्शन में सहायक होता है। कार्यक्रम के दौरान ही महाविद्यालय में एन.सी.सी कार्यालय का कर्नल आर.के.रवि द्वारा फीता काट कर उद्घाटन किया तथा आलिया परवीन द्वारा मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। समाराेह के अंतिम कड़ी मे राष्ट्रीय खेल दिवस में भाग लेने वाले विजेता खिलाडिय़ों को मेडल और प्रशस्ति पत्र दे कर पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन अर्थशास्त्र के व्याख्याता विनय कुमार मेहता ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल पदाधिकारी डॉ उमेश ठाकुर, रेयाज अहमद, आशीष पांडे, मनोज राणा , कुंदन शशि शर्मा, पवन कुमार सिंह, नीलिमा कुजूर, दीपेंद्र कुमार, प्रिया कुमारी सोशल मीडिया प्रभारी विशाल कुमार इत्यादि समेत सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।




