शामली

वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर बुजुर्गों को बांटी दवाइयां और कपड़े

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। इनर व्हील क्लब ऑफ शामली की ओर से श्राद्ध पक्ष में पितरों की स्मृति तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर झिंझाना के करनाल रोड स्थित गाड़ी वाला चौक के वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में चिकित्सक डॉ. नीलम ने वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद जरूरत के अनुसार उन्हें दवाइयां भी वितरित की गईं।
क्लब अध्यक्ष प्रिया भट्ट के नेतृत्व में सदस्यों ने वृद्धजनों को भोजन सामग्री और कपड़े भी वितरित किए। इस दौरान सदस्यों ने बुजुर्गों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उनकी जरूरतों की जानकारी ली।
कार्यक्रम में चंचल माहेश्वरी, पूनम गर्ग, उषा गोयल, मीनाक्षी माहेश्वरी, बीना अग्रवाल और अनीता संगल सहित क्लब की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button