शामली

तलाक के फर्जी दस्तावेज बनाकर बेटी पर हमला करने का आरोप, छह पर मुकदमा

घर में घुसकर सोनम को जबरन ले जाने का प्रयास, विरोध करने पर चाकू से गर्दन पर हमला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 झिंझाना। थाना क्षेत्र के शामली शामला गांव में घर में घुसकर विवाहिता को जबरन ले जाने का प्रयास करने और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाहिता के पति ने तलाक के फर्जी दस्तावेज तैयार कर परिवार न्यायालय में प्रार्थना पत्र भी दिया। इसके बाद घर पहुंचकर विवाहिता की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शामली शामला निवासी रामकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब चार वर्ष पहले उसकी बेटी सोनम की शादी पिंडोरा निवासी मनोज पुत्र ब्रिम सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद मनोज सोनम को पंजाब ले गया, जहां उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप है। करीब चार माह पहले मनोज सोनम को पंजाब से पिंडोरा ले आया था।
तहरीर के अनुसार 21 जुलाई 2026 को मनोज मोटरसाइकिल का चालान भुगतने की बात कहकर सोनम को अपने साथ कैराना ले गया। आरोप है कि वहां सोनम और अपनी ओर से तलाक के फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर परिवार न्यायालय में प्रार्थना पत्र दे दिया। रक्षाबंधन पर सोनम के मायके आने पर उसने स्वजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वकील के माध्यम से जानकारी करने पर परिवार न्यायालय में चल रहे मामले का पता चला।
रामकुमार ने बताया कि 30 सितंबर की रात करीब नौ बजे मनोज अपने भाई सुबोध, चाचा इसम सिंह, भाभी पूजा, सागर और बहन सीमा के साथ हथियार व डंडे लेकर उसके घर में घुस आया। आरोप है कि सभी सोनम को जबरन अपने साथ ले जाने लगे। इसका विरोध करने पर सोनिया पत्नी अंकित के साथ भी गाली-गलौज की गई। आरोप है कि सोनम के साथ धारदार हथियार और डंडों से मारपीट की गई तथा मनोज ने उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर सोनम की जान बचाई। बाद में सन्दीप ने 112 नंबर पर सूचना दी।
पुलिस ने मनोज, सुबोध, इसम सिंह, पूजा, सागर और सीमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button