हापुड़

हाइवे के लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़

कपड़ा व्यापारी से 55 लाख लूटने वाला लुटेरा पुलिस की गोली से हुआ घायल, 5 लुटेरे गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ (यूपी) – गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे NH 9 पर कार सवार बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी से 50
लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया।देर रात हाइवे पर चेकिंग के दौरान गढ़ कोतवाली पुलिस  की 50 लाख रुपए की लूट करने वाले लुटेरों से मुठभेड़ हो गई । पुलिस और बदमाशों  के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक घायल सहित 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है ।

सीओ गढ़ राहुल यादव ने बताया कि, कपड़े से भरे कैन्टर गाड़ी की लूट करने वाले गिरोह के साथ गढ़ कोतवाली पुलिस और जनपदीय स्वाट टीम की मुठभेड हुई है जिसमें मुठभेड़ के दौरान आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक घायल सहित 05 शातिर बदमाश पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं । जिनके कब्जे से लूटा गया कैन्टर मय शत-प्रतिशत माल (माल की कीमत करीब 55 लाख रुपये), अवैध असलहा मय जिन्दा व खोखा कारतूस एवं एक अवैध चाकू बरामद हुआ है ।गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 27/28.09.2026 की रात्रि में थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्रान्तर्गत बलवापुर-बृजघाट रोड़ पर एक कैन्टर गाड़ी को रोककर चालक व हैल्पर को अपनी कार में बंधक बनाकर जनपद अमरोहा क्षेत्र में छोडकर उनकी कैन्टर गाड़ी (जिसमें जैकेट बनाने वाला कपड़ा भरा था) को लूटने की घटना कारित की गयी थी। गिरफ्तार अभियुक्त जावेद व अजीम शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके विरूद्ध दिल्ली एवं जनपद मुरादाबाद, सम्भल व हापुड़ में हत्या, चोरी व आर्म्स एक्ट आदि अपराधों के करीब आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button