साहेबगंज

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम बच्चों के पोषण और स्वच्छता पर दिया जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत सोमवार को साहिबगंज ग्रामीण मंडल के महादेवगंज स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष अनुराग राहुल के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजमहल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम कुमार यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के पोषण स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाने तथा जरूरतमंद वर्गों तक सेवा कार्य पहुंचाने का संदेश दिया गया।पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के प्रारंभिक विकास पोषण और स्वास्थ्य की मजबूत नींव तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।बच्चों को समय पर टीका लगवाने पौष्टिक आहार देने और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है,स्वस्थ और शिक्षित बच्चों से ही मजबूत समाज और विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव है।कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी सेविका उषा देवी,सहायिका चंचला देवी, सेविका पूनम देवी एवं सहायिका शोमा देवी को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं बच्चों के बीच पौष्टिक आहार, फल,एवं बिस्कुट का वितरण किया गया।वही उपस्थित लोगों को बच्चों के नियमित टीकाकरण,संतुलित पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।मौके पर जिला मंत्री चांदनी देवी,निवर्तमान जिला मंत्री मनोज यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता देवी,मंडल उपाध्यक्ष निशा देवी,शक्ति केंद्र संयोजक कुंदन कुमार मंडल,करण कुमार यादव,कृष्णानंद, विकास कुमार यादव उपाध्याय,उमेश राम,संजीत सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button