साहेबगंज

कब्रिस्तान-ईदगाह में मूलभूत सुविधाओं की मांग

कांग्रेस ने नगर परिषद अध्यक्ष को सौंपा मांग-पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज शहर के कब्रिस्तान एवं ईदगाह में मूलभूत सुविधाओं के विकास एवं बेहतर व्यवस्था की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव सरफराज आलम के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान से मुलाकात कर मांग-पत्र सौंपा।मांग-पत्र में मुख्य रूप से कब्रिस्तान में वसूले जा रहे 250 रुपये शुल्क टैक्स को समाप्त करने,साल में कम से कम चार बार साफ-सफाई एवं जंगल कटाई, खराब पड़े हाई-मास्ट लाइट एवं बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा पूरे ईदगाह परिसर में इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक लगाने की मांग की गई है।इसके अलावा कब्रिस्तान की चारदीवारी एवं प्रवेश द्वार की मरम्मत,पेयजल की समुचित व्यवस्था,कब्रिस्तान एवं ईदगाह तक जाने वाले रास्तों की मरम्मत,नियमित कूड़ा उठाव एवं साफ-सफाई तथा ईदगाह में नमाज के दौरान श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई।सरफराज आलम ने कहा कि कब्रिस्तान और ईदगाह शहर के महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थल हैं।यहां आने वाले लोगों को बेहतर एवं सम्मानजनक सुविधाएं मिलना आवश्यक है,उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष से मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया।इस दौरान जिला महासचिव मो.सलाउद्दीन,जिला सचिव मो.निजामुद्दीन एवं वरिष्ठ कांग्रेसी मो.सलीम सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।वहीं नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान ने मांग-पत्र में रखी गई सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कब्रिस्तान एवं ईदगाह से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा तथा मांगों को पूरा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र शुरू की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button