कैराना

सड़क खुदाई के विरोध में एसडीएम को दिया पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कैराना। ग्रामीणों ने सड़क के करीब तीन फीट तक खुदाई की योजना के कारण मकानों के गिरने की आशंका जताई है। इसी को लेकर एसडीएम को पत्र देकर तकनीकी जांच की मांग की है।
सोमवार को गांव जगनपुर निवासी मदन सिंह, तेजपाल, दीपक, राहुल आदि ने तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर एसडीएम को पत्र दिया है। पत्र में बताया गया कि गांव के पश्चिम क्षेत्र में करीब 500 मीटर लंबी सड़क को लगभग दो—तीन फीट तक खोदकर नाला एवं जल निकासी की व्यवस्था किए जाने की योजना है। बाद में सड़क के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव भी है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का स्तर कम होने से आसपास के मकानों के प्रवेश मार्ग प्रभावित होंगे। वहीं, लोगों को सीढ़ियां, चबूतरे आदि बनवाने पर अतिरिक्त आर्थिक भार उठाना पड़ेगा। इसके अलावा सड़क को करीब तीन फीट नीचे करने और बड़े नाले के निर्माण से मकानों की नींव के पास जलभराव, सीलन के कारण खतरा पैदा हो जाएगा। उन्होंने कार्य शुरू करने से पहले मौके का स्थलीय निरीक्षण कर समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button