बेतुल
बैतूल युवा कांग्रेस ने बूथ-पंचायत स्तर पर संगठन मजबूत करने पर किया मंथन
पंचायत कमेटियों के गठन और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर हुई चर्चा

आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भी पदाधिकारियों ने बनाई रणनीति
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। बैतूल विधानसभा के आठनेर ब्लॉक में रविवार को युवा कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निलय डागा के निर्देश पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजय सरदार यादव एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रितेश गंगारे के मार्गदर्शन में तथा ब्लॉक अध्यक्ष योगेश लहरपुरे के नेतृत्व में बैठक हुई।
बैठक में संगठन को बूथ एवं पंचायत स्तर तक मजबूत करने, पंचायत कमेटियों के गठन, युवाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष डॉ प्रमोद खांडवे, डॉ ज्ञानदेव माथनकर, हीरालाल सोनारे, पंकज बंजारे, जानी पठान, रियाज काजी, राहत अली, गणेश भरपूरे, विजय खातरकर, रामदीन हनोटे, अमित जायसवाल, तरुण मानकर, जीतू साहू, रवि अदलक, अविनाश चढ़ाकर, अंकित राठौर, सागर बसंतपुर, मनीष पाटणकर, अंकित खाखरे, नवीन झपटे, डॉ जितेंद्र, मनोहर भागवत, लोखंडे, मुकेश लोहार, भावेश कनाठे, इरशाद साह, रमेश पटेल, दिलीप पाटणकर, तुलसीदास ददोरे, यशवंत ददोरे, लोकेश डांगे, रूपराव भटकरे, अकरम खान रिंकू पठान, युवा नेता शेख अकीब, लोकेश रावत और रंजीत सहित युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।




