गोड्डा
बिल्ला नंबर 1202 के जवान कन्हाय लाल यादव की हृदय गति रुकने से मौत
स्टेट बैंक में था कार्यरत,मड़ूवावरण के रहनेवाले थे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। जिला होमगार्ड के जवान कन्हाई लाल यादव के हृदय गति से रुकने से मौत हो गई है। होमगार्ड संघ के सदस्यों व पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बिल्ला नंबर 1202 के जवान कन्हाय लाल यादव मूलत: गोड्डा प्रखंड क्षेत्र के रुपियामा पंचायत के मड़ूवावरण गांव के रहने वाले थे। स्टेट बैंक में कार्यरत थे। इस दौरान उन्हें हार्ट अटैक आने के उपरांत साथ काम कर रहे होमगार्ड के जवानों ने उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर द्वारा जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हृदय गति रुकने के कारण उनका मौत होना बताया जा रहा है। होमगार्ड संघ के जवानों को इस बात की जानकारी मिलने पर सदर अस्पताल में काफी जवानों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर जिला समादेष्टा जितेंद्र कुमार सिंह सहित जिला अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा एवं संघ के कई पदाधिकारी ने पहुंचकर उन्हें सलामी दी है। जिला समादेष्टा ने कहा कि गोड्डा स्टेट बैंक मुख्य शाखा में कार्यरत होमगार्ड का जवान कन्हाय लाल यादव की हृदय गति के रुकने से मौत हुई। ऐसी जानकारी परिजनों के द्वारा दी गई। एसबीआई में तबीयत खराब होने के बाद उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया था। वहां से सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। फिलहाल कल्याण कोष से दाह संस्कार के लिए दस हजार रूपया दिया जा रहा है। एसबीआई के द्वारा 2 लाख का मुआवजा दिया जाना है। इसके अलावा परिजन के एक सदस्य को होमगार्ड की नौकरी दिए जाने की प्रक्रिया की जायेगी। दौरान कम्पनी कमांडर नियेल केरकेट्टा, जिला अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा, उपाध्यक्ष महिकान्त पासवान, कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश यादव, अनुज यादव, अनिल साह, प्रकाश यादव, जनार्दन ब्रह्म सहित दर्जनों होमगार्ड के जवान उपस्थित थे।



