बाराबंकी

बलोनो कार की जोरदार टक्कर से भैस की तड़प तड़प कर मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बाराबंकी। मसौली पशु बाजार मे कीमती भैस को बेचने आये पशु पालक को एक बलोनो कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे भैस की तड़प तड़प कर मौत हो गयी।
  सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम टेरी निवासी पशुपालक राजकुमार यादव पुत्र रघुनंदन यादव मंगलवार को गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मसौली पशुबाजार मे अपनी कीमती भैस को बेचने के लिए आया था हाफड़ाला से भैस को जैसे ही उतारा वैसे ही भैस छुड़ा कर भागने लगी पशुपालक ने घेराबंदी कर बड़ागांव क्रासिंग के निकट से भैस को पकड़ कर पुनः बाजार लेकर जा रहे थे कि सामने से आ रही बोलोनो कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे भैस की तड़प तड़प कर मृत्यु हो गयी घटना के बाद कार चालक कार सहित फरार हो गया।
  हादसे के बाद किसान और उसके साथ मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सड़क किनारे भैंस का शव पड़ा देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भैंस की मौत से किसान को बड़ा नुकसान हुआ। पशुपालक राजकुमार यादव ने बताया कि भैंस की एक लाख रुपये कीमत लगी थी पशुपालक एक लाख 10 रुपये मांग रहा था जिससे काफी आर्थिक क्षति हुई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button