साहेबगंज
त्योहारों से पहले साहिबगंज में होटल और डेयरी प्लांट का खाद्य सुरक्षा निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को जिले के प्रमुख होटल और डेयरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया,यह कार्रवाई उपायुक्त के आदेश पर की गई।टीम ने होटल हिलव्यू,कलिंगा इंटरनेशनल और मोतीमहल रेस्टोरेंट में पनीर सहित अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता,रख-रखाव,भंडारण और स्वच्छता की जांच की।आगे संचालकों को निर्देश दिया गया कि सभी कर्मचारियों का मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट,पेयजल जांच रिपोर्ट,पेस्ट कंट्रोल प्रमाण-पत्र और अन्य अभिलेख अद्यतन रखें।स्वच्छ पेयजल, व्यक्तिगत स्वच्छता और उचित तापमान पर भंडारण सुनिश्चित करने को कहा गया।इसके बाद टीम ने मेधा डेयरी प्लांट का भी निरीक्षण कर गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का जायजा लिया।विभाग ने बताया कि त्योहारों के दौरान यह अभियान जारी रहेगा।मानकों का उल्लंघन मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई होगी।यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी आशीष कुमार और नौरंगदेव कुमार ने की।



