साहेबगंज
साहिबगंज में गरजा INDIA गठबंधन 8 अक्टूबर को होगा ऐतिहासिक
वोट बचाओ-देश बचाओ महामार्च,लोकतंत्र बचाने की हुंकार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
साहिबगंज की सियासी फिजा मंगलवार को उस वक्त गरमा गई, जब बंगाली टोला स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में INDIA गठबंधन की मेगा संयुक्त बैठक और जोरदार प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ।कांग्रेस,राजद, सीपीएम और आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता एक मंच पर जुटे और केंद्र सरकार व निर्वाचन आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बरकतुल्लाह खान,राजद जिलाध्यक्ष सत्यनारायण यादव सीपीएम नेता श्याम सुंदर पोद्दार और आप नेता रणधीर प्रसाद चौरसिया ने संबोधित किया।सभी नेताओं ने जमकर हमला बोलते हुए कहा कि AICC और JPCC के निर्देश पर 2 से 8 अक्टूबर तक पूरे देश में लोकतंत्र बचाओ सप्ताह मनाया जा रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग द्वारा चलाई जा रही SIR प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। पात्र मतदाताओं के नाम बिना किसी ठोस कारण के सूची से काटे जा रहे हैं,जो सीधे-सीधे लोकतंत्र की हत्या है।नेताओं ने दो टूक कहा – मतदाता सूची लोकतंत्र की आत्मा है,अगर एक भी पात्र नागरिक का वोट काटा गया,तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल इस्तीफा देना होगा।बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक फैसला लिया गया कि8अक्टूबर को साहिबगंज में जिला स्तरीय विशाल वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च निकाला जाएगा,जो अब तक का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक मार्च होगा।यह विशाल जन-मार्च पटेल चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय से शंखनाद के साथ शुरू होगा। कार्यकर्ता सबसे पहले संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे,इसके बाद यह मार्च स्टेशन चौक,दुर्गा मंदिर,पूर्वी रेलवे फाटक होते हुए शहीद-ए- आजम भगत सिंह की प्रतिमा स्थल पर पहुंचेगा, जहां विशाल जनसभा में तब्दील हो जाएगा।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और संविधान की प्रस्तावना के पाठ के साथ होगा। INDIA गठबंधन की बैठक के तुरंत बाद जिला कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता बरकतुल्लाह खान ने की।उन्होंने सभी प्रखंड, नगर और पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें।कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने हुंकार भरते हुए कहा यह किसी एक पार्टी का कार्यक्रम नहीं है,यह देश के लोकतंत्र,संविधान और आपके वोट के अधिकार को बचाने की लड़ाई है।एक भी पात्र मतदाता वंचित नहीं होना चाहिए,जनता का वोट ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।इस अवसर पर मो.कलीमुद्दीन,बासुकीनाथ यादव मो. सलाहउद्दीन डॉ सद्दाम हुसैन,रिजवान अंसारी,उमेश तिवारी राजीव रंजन,मोज्जम अली,शशिधर यादव,मेराजुद्दीन अंसारी,योगेन्द्र तांती,औरंगजेब मृतंजय यादव,मो.कैयूम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे और मार्च को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।



