बेतुल

बैतूल शौर्य, स्वाभिमान और बलिदान की वीरांगना रानी दुर्गावती को किया नमन

भारत आदिवासी पार्टी ने रानी दुर्गावती ऑडिटोरियम में मनाई जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। भारत आदिवासी पार्टी द्वारा रानी दुर्गावती ऑडिटोरियम में वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके संघर्ष, शौर्य और बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों ने रानी दुर्गावती के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में भारत आदिवासी पार्टी के जिला सचिव अभिषेक कुमरे, पट्टन ब्लॉक अध्यक्ष संदीप कुमरे, शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष सतीश धुर्वे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुहा भलावी और शाहपुर ब्लॉक सचिव राकेश धुर्वे सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि दी।
इस दौरान पट्टन ब्लॉक अध्यक्ष संदीप कुमरे ने कहा कि रानी दुर्गावती का जीवन साहस, स्वाभिमान और संघर्ष की मिसाल है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपनी मातृभूमि और सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष किया और वीरतापूर्वक बलिदान दिया। उनका जीवन आदिवासी समाज सहित सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
जिला सचिव अभिषेक कुमरे ने कहा कि रानी दुर्गावती के संघर्ष और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। उनके जीवन से समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, एकजुटता बनाए रखने और सामाजिक हितों के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। जयंती के अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान रानी दुर्गावती के शौर्य और त्याग का स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया गया। भारत आदिवासी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि रानी दुर्गावती का बलिदान सदैव समाज को प्रेरणा देता रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button