मथुरा

वोट बचाओ, देश बचाओ” के नारे से निकलेगा कांग्रेस का पैदल मार्च

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। महानगर कांग्रेस कमेटी मथुरा-वृंदावन द्वारा आगामी 8 अक्टूबर 2026 को “वोट बचाओ, देश बचाओ” के नारे के साथ एक विशाल पैदल मार्च निकाला जाएगा। यह पैदल मार्च महानगर कांग्रेस कार्यालय, होली गेट से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेगा, जहां कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव/प्रभारी, बृज ज़ोन श्री कुणाल चौधरी  विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। पूर्व CLP लीडर श्री प्रदीप माथुर  ने कहा कि वोट की ताकत कमजोर होने से लोकतंत्र कमजोर होता है, इसलिए यह मार्च जन-अधिकारों की रक्षा का महत्वपूर्ण प्रयास है। वहीं, महानगर अध्यक्ष पंडित यतेंद्र मुकद्दम जी ने कहा कि वोट हमारा अधिकार और लोकतंत्र की ताकत है, जिसके बचाव के लिए यह मार्च मथुरा से एक मजबूत संदेश देगा। महानगर कांग्रेस कमेटी ने सभी पदाधिकारियों, मंडल व ब्लॉक अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों और कार्यकर्ताओं से समय पर होली गेट कार्यालय पहुंचने की अपील की है। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुकीम कुरैशी जी, राहुल चतुर्वेदी जी, आशीष अरोड़ा जी, अशोक शर्मा जी, प्रकाश शर्मा जी, आनंद शर्मा जी, संदेश पाठक जी, राजू फारूखी जी एवं अनमोल चतुर्वेदी जी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button