बरेली
CEIR पोर्टल से बरामद 411 मोबाइल लौटाए, 82 लाख की कीमत

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। गुम और चोरी हुए 411 मोबाइल पुलिस ने बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 82 लाख रुपये है। एसपी अंशिका वर्मा ने रिजर्व पुलिस लाइन में मोबाइल स्वामियों को फोन सौंपे।
पुलिस ने CEIR पोर्टल और सर्विलांस की मदद से सितंबर माह में यह बरामदगी की है। अच्छा कार्य करने वाली 19 थानों की साइबर टीमों को 1500-1500 रुपये इनाम और प्रशस्ति पत्र दिया गया।
सबसे ज्यादा 42 मोबाइल सुभाषनगर, 29 बहेड़ी और 28 इज्जतनगर से बरामद हुए। जनवरी से सितंबर तक पुलिस कुल 3506 मोबाइल बरामद कर चुकी है, जिनकी कीमत 7 करोड़ से अधिक है।




