दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

वोट चोरी के विरोध में राजघाट पर इंडिया गठबंधन का धरना

राहुल गांधी बोले- साजिश की मिलेगी सजा

नई दिल्ली। वोटर लिस्ट के विशेष गहन संशोधन में कथित गड़बड़ी और वोट चोरी के विरोध में इंडिया गठबंधन के सांसद दिल्ली के राजघाट पहुंचे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्षी सांसदों ने गांधी स्मारक पर शांतिपूर्ण धरना दिया। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त पर आपराधिक साजिश का आरोप लगाया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 8 अक्टूबर को घोषणा की कि इंडिया गठबंधन के सांसद, वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन) में कथित गड़बड़ियों को लेकर दिल्ली में गांधी स्मारक पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे। विपक्षी सांसदों के विरोध-प्रदर्शन का यह लगातार तीसरा दिन है; इससे पहले 6 अक्टूबर को निर्वाचन सदन तक मार्च और 7 अक्टूबर को जंतर-मंतर के पास प्रदर्शन किया गया था। सांसद बस में सवार होकर राजघाट की ओर रवाना हुए।
खड़गे ने कहा कि हम कठऊकअ गठबंधन के सदस्य शांतिपूर्ण धरने के लिए गांधी मेमोरियल जा रहे हैं। हम वहां बैठकर प्रार्थना करेंगे कि इखढ सरकार, खासकर प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को यह समझ आए कि उनके काम देश के हित में नहीं हैं। चाहे वोट चोरी का मुद्दा हो, बढ़ती महंगाई हो, युवाओं की समस्याएं हों या उनके पैदा किए गए कोई और संकट हों, सब कुछ जनहित के खिलाफ है।
उन्होंने आगे कहा कि इसीलिए हम प्रार्थना करने गांधी मेमोरियल जा रहे हैं; हम यह बताना चाहते हैं कि वे उस आजादी को छीन रहे हैं जो हमें मिली थी—वह आजादी जो पंडित जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी और वल्लभभाई पटेल जैसे महान नेताओं ने हमें दिलाई थी—और वे इसे खत्म करने की हर कोशिश कर रहे हैं। वे हमसे वोट देने का अधिकार छीन रहे हैं। हम वहां यह प्रार्थना करने जा रहे हैं कि उन्हें यह समझ आए कि वे हमसे वे अधिकार और आजादी न छीनें—जिनमें वोट देने का अधिकार भी शामिल है—जो इन महान नेताओं ने हमें दिलाए थे। हम वहां बैठकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और फरर प्रमुख मोहन भागवत पर एक आपराधिक साजिÞश में शामिल होने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि करीब 300 सांसद शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना चाहते हैं। हमें पिछले दो दिनों से विरोध प्रदर्शन करने नहीं दिया जा रहा है। पहले दिन, उन्होंने हमें चुनाव आयोग के सामने रोका; अगले दिन हमें जंतर-मंतर के पास रोका गया। हमारे लोगों के साथ मारपीट की गई। असलियत यह है कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार और मोहन भागवत ने एक आपराधिक साजिÞश के जरिए भारत पर कब्जा कर लिया है, संविधान को बर्बाद कर दिया है और ‘वोट चोरी’ की है। कार्रवाई होगी, उन्हें सजा दिलाई जाएगी; यह हमारी गारंटी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button