कैराना
शिविर में 25 लोगों ने किया रक्तदान
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। गांव जगनपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में 25 लोगों ने रक्तदान किया।
शुक्रवार को गांव जगनपुर में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रताप चौधरी के आवास पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने रिबन काटकर किया। शिविर में गांव के युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान 25 लोगों ने रक्तदान किया तथा रक्तदान महादान का संदेश दिया। इस अवसर पर मुकेश चौहान, संदीप, कोमल, योगेश, शिवा आदि मौजूद रहे।
