कैराना

छात्राओं ने रंगोली के जरिए दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कैराना। विजय सिंह पथिक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्राओं ने ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ विषय पर आकर्षक रंगोली बनाई। विभागाध्यक्ष डॉ. लतिका यादव के निर्देशन में छात्राओं ने रंगों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सेवा का संदेश दिया। रंगोली में विकसित भारत-2047 की परिकल्पना के साथ स्वच्छता, शिक्षा, डिजिटल सशक्तीकरण, आधुनिक बुनियादी ढांचे और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों को दर्शाया गया। छात्राओं सना जबीं, नीलाक्षी सैनी, प्रिया सैनी, निकिता शर्मा और शिवानी ने बढ़—चढ़कर भाग लिया। प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश और अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिका डॉ. अर्चना ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button