बरेली
एसआरएमएस में फ्रेशर्स पार्टी, मिस्टर-मिस फ्रेशर चुने गए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में शुक्रवार को फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन हुआ। द्वितीय वर्ष के छात्रों ने प्रथम वर्ष के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन देव मूर्ति, ट्रस्ट एडवाइजर सुभाष मेहरा, प्राचार्य प्रभाकर गुप्ता, टीडीपी डायरेक्टर अनुज कुमार, उप प्राचार्य रितु सिंह, डायरेक्टर फार्मेसी अमित कुमार शर्मा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर सौरभ गुप्ता, सत्य देव और दीपाली गुप्ता ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
छात्रों ने नृत्य, गायन, अभिनय और कविता पाठ से अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के आधार पर हर विभाग से मिस्टर और मिस फ्रेशर का चयन कर ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। विभागाध्यक्षों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




