बरेली

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ, शाखा बरेली द्वारा मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बरेली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ, शाखा बरेली के तत्वावधान में बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया।
पदाधिकारियों ने कहा कि संविदा कर्मचारी 15 से 18 वर्ष से स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे रहे हैं। टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और परिवार नियोजन में उनकी अहम भूमिका है। कर्मचारियों ने नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन, कैशलेस चिकित्सा, महंगाई भत्ता, EPF, HRA, स्थानांतरण नीति और अनुकंपा नियुक्ति की मांग की।
प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार ने बताया कि 5 से 7 अक्टूबर तक काला फीता बांधकर विरोध किया गया, 8 से 10 अक्टूबर तक धरना चल रहा है। 10 अक्टूबर तक शासन से सकारात्मक निर्णय नहीं आया तो 12 अक्टूबर को इको गार्डन लखनऊ में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
धरने में प्रदेश उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा, मंडल महामंत्री अतुल शर्मा, जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, उपाध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, महिला उपाध्यक्ष पूनम अग्रवाल, जिला मंत्री कवींद्र शर्मा, जिला मंत्री पंकज, उपाध्यक्ष पायल, ऋचा, आदेश गंगवार, बीपीएम संघ से अनुराग शर्मा, अभिषेक सिंह, बीसीपीएम अनुपम कुमार, एएनएम प्रीति गंगवार, शिखा सक्सेना, जलज माथुर, शीबा खान, कल्पना, दीपांशी, आशा ताहिरा, प्रीति, ऋचा सक्सेना, खुशबू सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button