बरेली

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, तीन पर मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही युवक पर अपनी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने युवक और उसके दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। महिला की रिपोर्ट के मुताबिक 5 नवंबर की शाम करीब 4 बजे उसकी नाबालिग बेटी अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं मिला। तलाश के दौरान किसी ने बताया कि गांव का ही युवक बब्लू अपने सगे दो भाइयों की मदद से किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस पर महिला ने पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच और तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर परिजनों को सौंपा जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button