पाकुड़

पाकुड़ में कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

Congress observed 'Black Day' in Pakur; pledged to protect democracy and the Constitution.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार पाकुड़ प्रखण्ड विकास कार्यालय परिसर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार के नेतृत्व में काला दिवस मनाया गया और विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बांहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। उन्होंने लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कांग्रेस नेताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने वाली नीतियों के खिलाफ आवाज उठाते हुए संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी ने अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने की प्रतिबद्धता दोहराई। जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय लखवानी व प्रखण्ड अध्यक्ष मानसारुल समेत यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बेलाल शेख केन्द्र सरकार समेत मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए बताया कि एसआईआर माध्यम से भारी संख्या में लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाया जाना, स्पष्ट रूप से ज्ञानेश कुमार द्वारा सत्ता पक्ष को लाभ पहुंचाने का इश्यू जगजाहिर है। आज देश में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। राहुल गांधी को हेरासत में लेना कहीं न कहीं सवालिया निशान उभर कर सामने आ रही है। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, ए. गांगुली, सोशल मीडिया चैयरपर्सन पियारुल इस्लाम, रामविलास महतो अन्य समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button