पाकुड़

फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी हुए शामिल

MLA Prof. Stephen Marandi attended the final of the football tournament.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के पाकुड़िया डोमनगढ़िया पंचायत के शिबरात फुटबॉल मैदान में हिरला मारंग बुरु क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का उद्घाटन विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर, फीता काटकर एवं फुटबॉल उछालकर किया।
इस अवसर पर विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला आलमपुर और एफसी लेसोड के बीच हुआ, जिसमें पेनल्टी शूटआउट में आलमपुर ने एक गोल से जीत दर्ज की। विजेता टीम को 20 हजार रुपये, उपविजेता को 15 हजार रुपये तथा सेमीफाइनल में पराजित दोनों टीमों को सात-सात हजार रुपये और शील्ड प्रदान की गई। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, देबीलाल हांसदा, मुखिया सुभाष हेमब्रोम, क्लब अध्यक्ष बाबूलाल हेमब्रोम, सचिव मनोज लोहार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, क्लब सदस्य एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button