रांची

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Union Minister G. Kishan Reddy paid tribute to Rupi Soren.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रामगढ़। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक आवास पहुंचकर उनकी दिवंगत माता रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button