थाना प्रभारी ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
The Station House Officer inspected the Puja pandals.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर पाकुड़िया पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में रविवार को पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा स्थलों एवं मंदिरों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने पूजा समितियों द्वारा की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया तथा श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन और विधि-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने पूजा समितियों एवं आम नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने और आपसी सद्भाव के साथ दुर्गा पूजा मनाने की अपील की। पुलिस प्रशासन की सक्रियता से पूजा स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ाई जा रही है।



