पाकुड़

भाजपा पाकुड़ की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर जोर

BJP Pakur's monthly meeting concludes; emphasis on organizational expansion.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ की मासिक जिला बैठक ब्याहुत धर्मशाला में जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए मंडल, बूथ एवं शक्तिकेंद्र कमेटियों का जल्द विस्तार करने का निर्देश मंडल अध्यक्षों को दिया गया। जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को पिछले महीने 65 में से 63 बूथों पर आयोजित कराने के लिए वीरकिट्टी मंडल अध्यक्ष मोजेश टुडू को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने अन्य मंडल अध्यक्षों से प्रेरणा लेकर आगामी कार्यक्रम को अधिक से अधिक बूथों पर आयोजित करने की अपील की। वही जिला प्रभारी श्रीनिवास मंडल ने कार्यकर्ताओं से टीम भावना के साथ बूथ से जिला स्तर तक संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्गा मरांडी, पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पांडे, जिला महामंत्री रूपेश भगत एवं साधन कुमार ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष शर्मिला रजक एवं हिसाब राई, जिला मंत्री नरेन सहा सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी और महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button