नोएडा

रियल एस्टेट में विश्वास और पारदर्शिता पर आधारित पुस्तक का विमोचन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

नोएडा। रियल एस्टेट क्षेत्र में विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही के महत्व पर आधारित पुस्तक ‘ट्रस्ट इज द रियल कैपिटल’ का विमोचन कौशांबी में आयोजित एक समारोह में किया गया। कार्यक्रम में अभिनेता सुनील शेट्टी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर सुनील शेट्टी ने कहा कि विश्वास हर स्थायी रिश्ते की मजबूत नींव है, चाहे वह व्यवसाय हो या व्यक्तिगत जीवन। रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रतिबद्धता का विशेष महत्व है।

पुस्तक में संपत्ति कारोबार से जुड़ी कंपनियों और ग्राहकों के बीच भरोसेमंद संबंध बनाने तथा पारदर्शी लेनदेन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है।

कार्यक्रम के दौरान राजस्थान की विभिन्न आवासीय परियोजनाओं से जुड़े ग्राहकों के लिए संपत्ति आवंटन समारोह भी आयोजित किया गया। इसमें करीब 200 से 250 ग्राहक और उनके परिवार शामिल हुए। आयोजकों ने संपत्ति लेनदेन में उचित दस्तावेजीकरण, पारदर्शिता और ग्राहक हितों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button