गोड्डा

डीसी ने की अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक

- अस्पताल से संबंधित विभिन्न जरूरतों को पूर्ण करने सहित मरिजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा : उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देश के अनुपालन की स्थिति की क्रमवार समीक्षा की गई। बैठक में सदर अस्पताल के सौंदर्यीकरण, सुदृढ़ीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने हेतु अतिरिक्त मानव बल नियोजित करने, डीएमएफटी मद से अस्पताल में कराए जा रहे विकास कार्यों का अनुश्रवण करने, बाहर से आए एनेस्थीसिया मरीजों को ब्लड उपलब्ध कराने, सदर अस्पताल गोड्डा के ओ.पी.डी एवं सदर अस्पताल के बाहर सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण करने, भंडारगृह में दवा एवं अन्य सामग्री को सुसज्जित रखने, भंडारगृह के बाहर मरम्मति एव रंग रोगन कार्य पूर्ण कराने, कैजुवल्टी वार्ड में मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो जाने के कारण मुख्य भवन में संचालित टीकाकरण कक्ष के स्थान पर कैजुवल्टी वार्ड का निर्माण कराने, अस्पताल परिसर के सामने एंबुलेंस को सुव्यवस्थित तरीके से तरीके रखने, लिफ्ट की मरम्मती संबंधित एजेंसी से कराने, अंचलाधिकारी गोड्डा से सदर अस्पताल के सामने पार्किंग एरिया के लिए चिन्हित किए गए जमीन का जांच प्रतिवेदन समर्पित करने हेतु अस्पताल में आए सभी मरिजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। मौके पर उपविकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पंकज कुमार, सिविल सर्जन डॉ० एससी शर्मा, सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य कर्मीगण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button