साहेबगंज

रक्सी में झामुमो का जनसंवाद,प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने मंच से फोन घुमाकर सुलझाई ट्रांसफॉर्मर की समस्या

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड के पंचकठिया बाजार पंचायत अंतर्गत रक्सी गांव में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी और प्रखंड सचिव मुजिबुर रहमान मुख्य रूप से मौजूद रहे।जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में लंबे समय से खराब पड़े बिजली ट्रांसफॉर्मर की समस्या को प्रमुखता से उठाया, ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने से पूरा गांव अंधेरे में है और पेयजल की भी किल्लत हो रही है,ग्रामीणों की समस्या सुनते ही प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने तत्परता दिखाते हुए मंच से ही बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों को फोन लगाया और जल्द से जल्द गांव में नया ट्रांसफॉर्मरअधिष्ठापित करने का निर्देश दिया।विभागीय अधिकारियों ने भी24घंटे के अंदर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।झामुमो के कार्यकर्ताओं की इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है,इस जनसंवाद में पुरुषों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गांव के विकास से जुड़े मुद्दे रखे।वही मौके पर नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार जनता की सेवा में समर्पित है,और हर गांव तक विकास पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है,ग्रामीणों ने भी हेमंत सरकार के कार्यों की सराहना की।इस अवसर पर समदा सोरेन लड्डू भगत,किस्टू हेंब्रम,जमीर अंसारी,मानकु दत्ता,नागराज साह, गौरीशंकर साह,सुंदर ठाकुर, प्रेमचंद गोस्वामी,कृष्णा गोस्वामी, कैलाश गोस्वामी सहित कई कार्यकर्ता एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button