जामताड़ा

 करमाटांड़ में दर्दनाक हादसा

रेल पटरी पर मिले प्रेमी-युप्रेमिका के क्षत-विक्षत शव, शादी और इंस्टाग्राम स्टोरी की चर्चा

इस वक्त की सबसे बड़ी  दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है,जहां जामताड़ा जिला के करमाटांड़ से आ रही है,रिंगोचिंगो गांव निवासी रॉकी मंडल और नाजिया खातून ने अपने जीवन लीला को ट्रेन के आगे आकर खत्म कर लिया है 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
​करमाटांड़ रेलवे पानी टंकी के समीप शनिवार सुबह रेल पटरी पर एक युवक और युवती के क्षत-विक्षत शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। रेल पोल संख्या 271/4 और 271/5 के बीच हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।
​मृतकों की पहचान करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रिंगोचिंगो गांव निवासी रॉकी कुमार मंडल 20 वर्ष और नाजिया खातून करीब 18 वर्ष के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया दोनों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होना बताई जा रही है।
​छह महीने पुराना प्रेम प्रसंग और मंदिर में शादी की चर्चा
​प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच पिछले करीब छह महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वे अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखते थे। कुछ समय पहले भी दोनों घर से चले गए थे, जिसके बाद पक्षों के बीच समझौते की बात सामने आई थी। हाल ही में नाजिया की शादी कहीं और तय किए जाने की चर्चा थी, लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच संपर्क बना रहा।
​परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को दोनों फिर से अपने घरों से लापता हो गए थे। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि शुक्रवार शाम दोनों ने गांव के समीप स्थित एक मंदिर में शादी कर ली थी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
​इंस्टाग्राम स्टोरी पर वायरल संदेश
​घटना के बाद सोशल मीडिया पर दोनों की एक कथित इंस्टाग्राम स्टोरी काफी चर्चा में है। बताया जा रहा है कि इस स्टोरी में दोनों के हाथ चुनरी से बंधे हुए नजर आ रहे थे। साथ ही, गांव वालों से यह अपील की गई थी कि उनके बंधन को अलग न किया जाए और उन्हें जहां भी दफनाया जाए, दोनों को एक साथ रखा जाए।
​सूचना पाकर मौके पर पहुंची करमाटांड़ थाना पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी अलखनाथ चौबे ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button