जामताड़ा
हटिया प्लॉट एवं चेरघरा रोड़ में माँ दुर्गा की प्रतिमा का हुआ विसर्जन
सिंदूर खेला के साथ महिलाओं ने दी भावुक विदाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हटिया प्लॉट एवं चेरघरा स्थित माँ दुर्गा मंदिर में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। माँ दुर्गा की विदाई के मौके पर महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सिंदूर खेला की रस्म निभाई और मां से सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
माँ दुर्गा की विदाई के दौरान श्रद्धालु भावुक नजर आए। महिलाओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी। पूरे वातावरण में माँ दुर्गा के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष मां के पुनः आगमन की कामना करते हुए कहा कि माँ सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें,हटिया प्लॉट स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति एवं चेरघरा रोड़ मंदिर समेति की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। विसर्जन के साथ ही दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन हुआ।




