शामली

मकान पर कब्जे की नीयत से रास्ता बंद करने का लगाया आरोप

स्थानीय पुलिस पर भी कार्रवाई ना करने का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला : कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने अपने भाई पर उसके मकान पर कब्जा करने की नीयत के चलते रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यक्ति ने एसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बे के मुहल्ला ब्रहमपुरी निवासी जयबीर ने तहरीर देते हुए बताया कि वह अविवाहित है। मकान बटवारे के दौरान मकान का आगे का हिस्सा उसके भाई ने रख लिया था और पीछे का हिस्सा पीड़ित को दिया गया था। पीछे के मकान में जाने के लिए आगे के हिस्से से होकर जाना पड़ता है। आरोप है कि मकान पर कब्जा करने की नीयत से पीड़ित के भाई ने रास्ता बंद कर दिया है। जिसके चलते पीड़ित अपने मकान तक नहीं पहुंच पा रहा है और किसी अन्य मकान ने रह रहा है। आरोप है कि रास्ता मांगने पर आरोपित गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो जाते है। साथ ही कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते है। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर भी कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह को तहरीर देकर कार्रवाई को मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button