हाईमास्क लाइटें लगने से जगमगाईं सड़कें, लोगों ने की विधायक की सराहना
रात में आवागमन हुआ आसान, रोशनी से अंधेरे की समस्या से मिली राहत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना। क्षेत्र में विधायक नाहिद हसन की ओर से लगवाई गई हाईमास्क स्ट्रीट लाइटों से रात के समय सड़कें और सार्वजनिक स्थान रोशन हो रहे हैं। लाइटें लगने से स्थानीय लोगों ने राहत जताते हुए विधायक के प्रयास की सराहना की है।स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त रोशनी होने से राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलती है। हाईमास्ट लाइटें लगने से अंधेरे की समस्या से भी राहत मिली है। क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था होने से लोगों को काफी सहूलियत हो रही है। अर्जुन सिंह प्रधान, बीएलए विनोद कुमार, पपणु प्रधान, तासिम और वाजिद सिद्दीकी ताहिर ने हाईमास्क लाइटें लगवाने के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पानी, बिजली और प्रकाश जैसी बुनियादी सुविधाओं का विकास बेहद जरूरी है। इन सुविधाओं का सीधा लाभ आमजन को मिलता है।
क्षेत्रवासियों ने जताई उम्मीद क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने से लोगों को राहत मिलती है और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलती है।

