खैरथल
पंचायतीराज चुनाव के तहत संबंधित पंचायत समितियों में मतदान केन्द्रों पर सार्वजनिक अवकाश घोषित
मतदान केंद्रों पर तृतीय चरण में 2 से 6 नवंबर तथा चतुर्थ चरण में 13 से 17 नवंबर तक रहेगा सार्वजनिक अवकाश
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के अंतर्गत जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य के निर्वाचन हेतु मतदान तथा पंच एवं सरपंच पदों के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने एवं मतदान की प्रक्रिया संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर स्थापित मतदान केन्द्रों पर संपादित की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिला कलक्टर ने तृतीय चरण में किशनगढ़बास एवं तिजारा पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में समाविष्ट मतदान केंद्रों पर 2 नवंबर से 6 नवंबर 2026 तक तथा चतुर्थ चरण में मुंडावर , कोटकासिम, ततारपुर एवं टपूकड़ा पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में समाविष्ट मतदान केन्द्रों पर 13 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है


