शामली

21 कुंडीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन उमड़े श्रद्धालु

 कथा व्यास स्वामी ब्रह्मानन्द सरस्वती महाराज ने भागवत कथा का महत्व बताते हुए श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

 21 कुंडीय यज्ञ में आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला : नगर के कैराना मार्ग स्थित सिद्ध पीठ श्री माता वैष्णो देवी मंदिर एवं रामलीला मैदान में आयोजित 21 कुंडीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शनिवार को धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से महायज्ञ संपन्न कराया गया। यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और विश्व कल्याण की कामना की। इसके बाद आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास अनंत श्री विभूषित परम पूज्य दण्डी स्वामी श्री ब्रह्मानन्द सरस्वती जी महाराज, श्रीधाम वृंदावन ने श्रद्धालुओं को कथा का श्रवण कराते हुए धर्म, भक्ति, सत्संग और प्रभु की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मनुष्य को जीवन जीने की सही दिशा दिखाने वाला आध्यात्मिक मार्ग है। भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य के विचारों में शुद्धता आती है और उसे सत्य, धर्म तथा सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। स्वामी जी ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में अहंकार, लोभ और क्रोध का त्याग कर प्रभु भक्ति एवं परोपकार को अपनाना चाहिए। भगवान का स्मरण और सत्संग मनुष्य के जीवन को सार्थक बनाते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपनी युवा पीढ़ी को संस्कारों एवं सनातन संस्कृति से जोड़ने का आह्वान किया। कथा के दौरान भजनों और धार्मिक प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूरा पंडाल जय श्रीराम, जय माता दी और श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बुजुर्ग श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ उठाया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की गई थीं। शाम के समय रामलीला मैदान यज्ञशाला के समीप काशी विश्वनाथ आरती का मनमोहक दृश्य देखने को मिला जहां पर बाहर से पधारे विद्वान पंडितों के द्वारा काशी विश्वनाथ वाराणसी की तरह भगवान शिव व गंगा जी की आरती आयोजित की गई। जिसमें नगर के सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान संयोजक गुण प्रकाश चैतन्य जी महाराज, यज्ञ प्रभारी शशि भूषण शर्मा, तेज प्रकाश मित्तल, शरद कुमार मित्तल, नीधीश कुमार मित्तल, अभिषेक शर्मा , मनोज शर्मा,  सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

परिचय- कांधला माता वैष्णो देवी मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते कथा व्यास व मौजूद श्रद्धालु

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button