शामली

जानलेवा हमले के मामले में तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

झिंझाना। कस्बे में परचून की दुकान पर मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों पर जानलेवा हमला करने के मामले में झिंझाना पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।मामला 8 नवंबर की रात का है। मोहल्ला सैदमीर निवासी राकेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि सोनू सैनी की परचून की दुकान पर शोर-शराबा सुनकर वह अपने भाई राजेश के साथ मौके पर पहुंचा था। आरोप है कि वहां कुछ लोग सोनू सैनी के साथ मारपीट कर रहे थे। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने राकेश, उसके भाई और अन्य लोगों पर भी जानलेवा हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं।पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकुल, अनुज और गौरव निवासी ग्राम होशंगपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button