बाराबंकी

रसौली मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा महापुराण का समापन

पूजा-अर्चना के बाद हुआ विशाल भंडारा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के रसौली देवी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महापुराण का धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-अर्चना के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजा-पाठ किया गया तथा विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। सप्ताहभर चले कथा आयोजन में कथा व्यास रणधीराचार्य जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, सदाचार और मानव जीवन में सत्कर्मों के महत्व का संदेश दिया। कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु भावपूर्वक धार्मिक प्रसंगों का आनंद लेते रहे।समापन अवसर पर मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं और भक्तों ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और आध्यात्मिकता का वातावरण बना रहा।इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान राज किशोर पोरवाल ने बताया कि हमारी स्वर्णवासी पत्नी की ने श्रीमद्भागवत कथा महापुराण कराने की बड़ी इच्छा थी लेकिन उनके न होने पर भी उनकी इस इच्छा को सपरिवार मिलकर बड़े ही हर्षोल्लास से श्रीमद्भागवत कथा महापुरण कराई जिसमें नाती, नातिन, पोते, पोतियां,बेटी दामाद सहित अन्य लोगों ने सहयोग प्रदान किया।
श्रीमद्भागवत कथा महापुराण का समापन श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button