लिट्टीपाड़ा प्रखंड में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर ‘सम्पूर्णता अभियान–2.0’ के तहत भव्य मॉडल प्रदर्शन आयोजित
A grand model exhibition was organised under 'Sampoorna Abhiyan-2.0' on National Science Day in Littipada block.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) में शनिवार को प्रखंड परिसर में ‘सम्पूर्णता अभियान–2.0’ के अंतर्गत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर भव्य मॉडल डेमॉन्स्ट्रेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सी. वी. रमन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। नीति आयोग की आकांक्षी ब्लॉक फेलो प्रियंका मोहाली ने उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस अवसर पर कृषि, पशुपालन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण विभागों के साथ-साथ गैर-सरकारी संस्थाओं—Rise Against Hunger India, बदलाव फाउंडेशन, प्रवाह तथा झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जे.एस.एल.पी.एस.)—ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
मॉडलों के माध्यम से स्वास्थ्य, स्वच्छता, खाद्य विविधता, स्वच्छ पेयजल एवं बालिका शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। छात्राओं द्वारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ विषय पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एनजीओ ‘प्रवाह’ को प्रथम, ‘राईस राईस हंगर इंडिया’ को द्वितीय तथा ‘बदलाव फाउंडेशन’ को तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सभी विभागों ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से क्षेत्रीय विकास को गति देने का संकल्प लिया।



