महेशपुर में झामुमो महिला मोर्चा की बैठक संपन्न, 8 मार्च को महिला दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय
JMM Mahila Morcha meeting concludes in Maheshpur, decision to celebrate Women's Day on March 8 with great pomp

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
महेशपुर, पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कार्यालय, महेशपुर में महिला मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष शुभलक्ष्मी मुर्मू ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम एवं प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य विषय आगामी 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारियों को लेकर रहा। इस अवसर को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महेशपुर प्रखंड की सभी महिला साथी बढ़-चढ़कर भाग लेंगी और कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया जायेगा। निर्णय लिया गया कि महिला दिवस के अवसर पर ढोल, मांदर और नगाड़ों की गूंज के साथ पारंपरिक आदिवासी नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही आदिवासी रीति- रिवाजों के अनुरूप सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे महिलाओं की एकजुटता और सांस्कृतिक पहचान को और मजबूती मिले। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने कहा कि झारखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई कल्याणकारी योजनाएं पूरे देश में मिसाल बन रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाएं इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं और समाज में अपनी सशक्त भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिला साथियों से आह्वान किया कि वे महिला दिवस के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम ने भी महिलाओं की एकता, जागरूकता और संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि महिला दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक है।
बैठक में जिला सह सचिव लाल मुहम्मद अंसारी, शिवानी टुडू, सेनेली मुर्मू, सावित्री मुर्मू, विनीता मरांडी, सुनैना मुर्मू, प्रिया किस्कु, अनिता मुर्मू, अफसाना बीबी, कौशिला देवी, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन, निरोज मड़ैया, राजेन्द्र हांसदा, शकल हांसदा समेत अन्य झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



